SHARE LATEST NEWS | TATA MOTORS | CDSL Q4 | BEL

SHARE LATEST NEWS: 4 मई 2025 को मार्केट में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर ज़बरदस्त चर्चा रही। इन कंपनियों में CDSL, RailTel, Tata Motors और Balmer Lawrie जैसे नाम शामिल हैं, जिनकी ताज़ा अपडेट्स और Q4 रिजल्ट्स ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं इन कंपनियों से जुड़ी प्रमुख खबरें और उनका संभावित असर।

CDSL Q4 Results और डिविडेंड अनाउंसमेंट

SHARE LATEST NEWS | TATA MOTORS | CDSL Q4 | BEL

CDSL ने अपना Q4 रिजल्ट घोषित किया, जिसमें कंपनी की इनकम और मार्जिन दोनों में गिरावट देखने को मिली। मार्च 2024 में जहाँ इनकम ₹241 करोड़ थी, वहीं मार्च 2025 में घटकर ₹224 करोड़ रह गई। मार्जिन भी गिरकर 49% पर आ गया, जो पहले 60% के ऊपर रहता था। Net profit में 22.4% की गिरावट रही और EPS भी घटा। इसके बाद भी कंपनी ने ₹12.5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का घोसोना किया है।

SEBI के द्वारा नवंबर 2024 में किए गए F&O नियमों में बदलाव से इक्विटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है। इसलिए ये गिरावट कंपनी की क्षमता से ज्यादा बाहरी फैक्टर्स के कारण हुई है।

Balmer Lawrie की बोनस, स्प्लिट और बायबैक की तिकड़ी

Balmer Lawrie & Co. Ltd. ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा तोहफा देते हुए 21 मई को बोनस, स्टॉक स्प्लिट, डिविडेंड और बायबैक जैसे चार बड़े फैसलों का ऐलान किया है। कंपनी एक स्मॉलकैप है और डिविडेंड यील्ड काफी हाई है, लेकिन निवेश से पहले रिस्क को ध्यान में रखना जरूरी है।

RailTel को मिला बड़ा ऑर्डर और बंपर Q4 रिजल्ट

RailTel ने इस बार अब तक का सबसे शानदार Q4 प्रदर्शन दिया है। कंपनी को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे से ₹22.75 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है, जिसे 30 अप्रैल 2026 तक पूरा करना है। रिजल्ट और ऑर्डर दोनों के चलते शुक्रवार को शेयर में 12-14% की रैली देखने को मिली थी, हालांकि अंत में क्लोजिंग 7% ऊपर रही।

तकनीकी स्तर पर अब ₹300 का लेवल सपोर्ट बन चुका है और ₹350–₹380 एक मजबूत रेजिस्टेंस ज़ोन है।

Tata Motors – Jaguar Land Rover फिर अमेरिका को करेगी एक्सपोर्ट

Tata Motors के लिए एक पॉजिटिव खबर सामने आई है। Jaguar Land Rover ने अमेरिका में फिर से एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है, जिसे पहले टेरिफ इंपोज़ होने के चलते रोका गया था। यह खबर “London Times” ने 3 मई को शाम 4:14 पर रिपोर्ट की। इस अपडेट से Tata Motors के शेयर में नेक्स्ट ट्रेडिंग डे में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :

Leave a Comment